फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khubbapur case: When the Supreme Court became strict, the admission process started in Shardain.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुप्रीम कोर्ट सख्त हुआ तो शारदेन में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 11 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Khubbapur case: When the Supreme Court became strict, the admission process started in Shardain.
- खुब्बापुर प्रकरण : पीड़ित छात्र को लेकर परिजन शारदेन स्कूल पहुंचे, सरकार वहन करेगी खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग हरकत में आया। पीड़ित छात्र को लेकर परिजन शारदेन स्कूल पहुंचे। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई गई है। छात्र को प्रवेश मिल जाएगा। खर्च सरकार वहन करेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र के प्रवेश को लेकर यूपी सरकार और शिक्षा विभाग को फटकार लगाई है। साथ ही काउंसिलिंग के लिए मुंबई की एजेंसी को नियुक्त किया है। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि परिजन छात्र को लेकर शारदेन स्कूल गए थे। यहां प्रवेश को लेकर बातचीत हुई है। हालांकि शुक्रवार को प्रवेश नहीं हुआ है। शिक्षा के खर्च को लेकर राज्य स्तर से निर्णय लिया जाएगा, इस पर स्थानीय स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हमें प्रवेश फार्म मिल गया
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि प्रवेश फार्म मिल गया है। प्रशासन ने नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रवेश फार्म भरकर जल्द ही स्कूल में जमा करा दिया जाएगा। बच्चे के गांव से आने जाने की व्यवस्था करने की मांग भी हमने प्रशासन से की है। स्कूल से गांव की दूरी करीब 25 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में आए थे छात्र के परिजन
शारदेन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विश्व रत्न का कहना है कि छात्र के परिजन आए थे, जिन्हें प्रवेश फार्म दिया गया है। फार्म मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed