फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khichdi festival celebrated in Sri Radha Vallabh Temple

श्री राधा वल्लभ मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा है खिचड़ी उत्सव

Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Khichdi festival celebrated  in Sri Radha Vallabh Temple
श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी की आरती करते पुजारी - फोटो : DEVBAND
श्री राधा वल्लभ मंदिर में धूमधाम से मनाया खिचड़ी उत्सव
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी का खिचड़ी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को मंदिर की रसोई में प्रतिदिन बनाई विशिष्ट प्रकार की खिचड़ी का ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को उसका प्रसाद वितरित किया गया।

मंगलवार की सुबह खिचड़ी उत्सव में मोदक मेवा, मूंग की पीली दाल व चावल काजू-बादाम-मखाने किशमिश व मीठी खिचड़ी तैयार कर ठाकुर जी को उसका भोग लगाया गया। नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खिचड़ी उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में ठाकुर श्री राधा वल्लभ जी की प्रथम मंगल आरती सुबह में की जाती है। इसके बाद खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया जाता है। श्रद्धालु श्रीजी के विलक्षण दर्शन कर गदगद हो रहे हैं, क्योंकि प्रतिदिन ठाकुर जी की नई पोशाक धारण कराई जाती है। उनके शृंगार की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। इस मौके पर विनोद लाल गोस्वामी, लालजी गोस्वामी, नितेश गोस्वामी, अंकित गोस्वामी, प्रियांशु गोस्वामी, वंश गोस्वामी, राजेन्द्र टंडन, ललित टंडन, गोकुल टंडन, प्रवेश कुमार गार्गी, राजकुमार जाटव, सुशील गोयल और प्रदीप गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed