{"_id":"5867fe574f1c1b741aeef265","slug":"kheti-ke-liye-thos-kadam-uthaye-sarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती के लिए ठोस कदम उठाए सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती के लिए ठोस कदम उठाए सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मोरना में भाकियू कार्यालय पर आयोजित सभा में बोलते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर किसानों को गन्ने की फसल की समस्याओं को लेकर आयोजित सभा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसानों और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं की हालत बहुत खराब है। खेती के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। क्योंकि देश का किसान तंग आकर आत्महत्या जैसे रास्ते पर जा रहा है। शुक्रताल गंगा खादर के किसान गन्ने की फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। इस मौके पर गंगा खादर के किसानों ने शुक्रताल गंगा खादर में गन्ना मिल लगाए जाने की मांग रखी।
मोरना शुक्रताल रोड पर भाकियू कार्यालय पर आसपास के गांव फिरोजपुर, इलाहाबास, बिहारगढ़, शुक्रतारी और शुक्रताल सहित गंगा खादर के किसानों की एक सभा आयोजित की गई। जिसमें राकेश टिकैत ने कहा कि देश के हर कोने के किसानों को सब्सिडी का लाभ मिले। किसान को अपनी फसलों को कहीं भी तय रेट पर बेचने का अधिकार मिलना चाहिए। जिससे किसान की खराब हो चली अर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
2 जनवरी को लखनऊ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कर्ज माफी के साथ कोई आर्थिक सहायता करने की घोषणा करके मरहम लगा सकते हैं। गंगा खादर में जिले की अन्य मिलों को परमीशन देकर प्रशासन हर गांव के रकबों पर गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करे। जिससे गन्ना माफियाओं को गन्ना नहीं मिलेगा। जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि माफियाओं के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। अगर किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ तो, भाकियू जिले की हर सड़क को जाम कर देगी। जिसके लिए गन्ना विभाग व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
भाकियू सलाहकार अशोक बालियान, सवेन्द्र राठी, योगेश शर्मा, ललित सहरावत, डारेक्टर विकास चौधरी, प्रधान पुष्पेन्द्र, पवन राठी, धर्मपाल राठी, कल्लू ठाकुर के अलावा किसान प्रधान महक सिंह, राजपाल, सरदार पलविन्द्र, सरदार गुरदयाल सिंह, इदरीश, अजय, मिथुन, लालाराम आदि किसानों ने गंगा खादर में भी गन्ना मिल लगवाए जाने की मांग की। बताया कि इससे किसानों का भला होगा।
सभा में जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश के निर्देश पर मोरना मिल के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक कृष्ण कुमार, सचिव यशपाल ढाका और सप्लाई इंचार्ज ओमपाल सिंह भाकियू पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक गांव के रकबे पर गन्ना तौल सेंटर लगाने तथा व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।