फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khattauli MLA Vikram Saini in Muzaffarnagar public meeting

जनसभा के दौरान खतौली विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल

Mon, 25 Mar 2019 12:25 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 25 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Khattauli MLA Vikram Saini in Muzaffarnagar public meeting
सभा का शुभारंभ करतीं उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के खतौली से विधायक विक्रम सैनी ने टाउन हाल की जनसभा में एक बार फिर विवादित बयान दिए। उन्होंने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया कि वह मंदिरों के चक्कर तो काट रही हैं पर हिंदू महिला की तरह मंगलसूत्र तो पहनती नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि गांधी परिवार का गोत्र प्रेमरोग है।
विज्ञापन

टाउनहाल के मैदान में जनसभा के दौरान खतौली विधायक विक्रम सैनी विवादित बयान दे दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रियंका गांधी अपने आप को हिंदू जताने के लिए मंदिरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हिंदू महिला की तरह उसके गले में मंगलसूत्र नहीं है, क्योंकि वह हिंदू नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक पर निशाना साधते हुए कहा कि इस परिवार का गोत्र प्रेमरोग होना चाहिए। विधायक ने महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे टमाटर खाकर इसके गाल लाल हो रहे हैं और बात करती है पाकिस्तान कीं। चौधरी अजित सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कवाल में जब मलिकपुरा के जाट के दो लड़के मार दिए थे, तब वह कहां थे, काम तो आया संजीव बालियान, तो वोट हेलीकाप्टर से उड़ने वाले को क्यों दें। विपक्ष को अलीबाबा चालीस चोर की संज्ञा देते हुए कहा कि अभी तक तो यह भी तय नहीं है कि चोरो का सरदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी चुनाव में रालोद अध्यक्ष का अहंकार टूटेगा
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। इनके बयान कांग्रेसी सोच के परिचायक हैं। ये लोग सेना का आत्मबल और मनोबल को गिराना चाहते हैं। दुनिया में बलिदान का सबसे अधिक जज्बा हमारे सैनिकों में होता है। हमारी सेना का गौरवमयी इतिहास है। उन्होंने कहा कि 2014 की तरह रालोद अध्यक्ष का इस बार भी अहंकार टूटेगा।

टाउन हाल के मैदान में भाजपा की जनसभा में पहुंची उमा भारती ने कहा कि जो हमारे संस्कार हैं, हमारी सोच है, वहीं जबान पर आते है। सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर का बयान कांग्रेस की सोच की उपज है। जो पार्टी में चर्चा होती है, वही बात जबान पर आ जाती है। सेना का सम्मान इनके अंदर नहीं है। कांग्रेस को इनके बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए। कुल के कलंक से कांग्रेस बच नहीं सकती। बयान देने वाले उसी के कुल के हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना, अर्द्धसैनिक बल और जनता लंबे समय से आतंकवाद झेल रहे थे।

पंजाब, नार्थईस्ट, कश्मीर में लगातार दंश झेला। मुंबई में हमला हुआ तो इस देश की निर्भीकऔर निडर जनता अगले दिन ही सड़क पर निकलने से डरी नहीं। हमारे जवानों ने हमेशा बिना डरे प्रत्येक घटना का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना का नैतिक चरित्र बहुत ऊंचा है। पाकिस्तान की सेना ने बांग्लादेश की हजारों महिलाओं को बंकरों में कैद कर रखा था, उन्हें  केवल जीने के लिए भोजन दिया जाता था। जब भारत ने पाकिस्तान की सेना को भगा दिया और बंकरों में निर्वस्त्र महिलाओं को देखा तो दंग रह गए।


महिलाएं डर गई, तब हमारे सैनिकों ने अपनी वर्दी निकाल कर उन महिलाओं की लाज रखी। सैनिकों ने कहा कि हम भारतीय अपनी बहनों की तरह तुम्हारी रक्षा करेंगे। इस देश की सेना के शौर्य और आत्मबल पर हमला करने वालों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चौधरी अजित सिंह के भाजपा को दफन करने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि जनता उनके अहंकार को तोड़ेगी। 2014 में उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई हरा नहीं सकता, जनता ने उन्हें और उनके बेटे दोनों को हराया था, इस बार फिर यही दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed