फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli's main drain filled with garbage, people worried

Muzaffarnagar News: खतौली का मुख्य नाला कचरे से अटा, लोग परेशान

Thu, 23 May 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Khatauli's main drain filled with garbage, people worried
खतौली। नगर का मुख्य नाला कचरे और सिल्ट से अट गया है, जिससे फैल रही दुर्गंध से नागरिक परेशान हैं। बरसात में नाला पानी का दबाव नहीं झेल सकेगा। नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी की समस्या काफी पुरानी है। नगर के मुख्य नाले की सफाई न होने से नगर में जीटी रोड, शराफत काॅलोनी, भवानी रोड, पक्का बाग में बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। मुख्य नाले की सफाई न होने से यह समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

मुख्य नाला कई स्थानों पर कच्चा है। नाले में सिल्ट और कचरा भरा पड़ा है, जिससे नाले की तलीझाड़ सफाई भी नहीं हो पाती है। नगर पालिका लोडर मशीन को चलाकर थोड़ा बहुत कचरा साफ जरूर करती है, मगर इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं होता है। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह का कहना है कि नगर में छोटे बड़े 14 नाले हैं। नालों सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। 14800 मीटर नाला सफाई होना है, जिसमें 4 नालों की सफाई कराई जा चुकी है। इस कार्य को 30 जून तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
मुख्य नाले की पटरी पर है अतिक्रमण
नगर पालिका ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मुख्य नाले की सफाई कराई जाएगी। लोडर मशीन खराब है, जिसे दो दिन में ठीक करा लिया जाएगा। नाले से सिल्ट और कचरे को निकलवाया जाएगा। कुछ लोगों ने मुख्य नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। इस संबंध में राजस्व विभाग को पत्र भेज कर नाले की पटरी की पैमाइश कराने के लिए कहा गया है। नाले की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed