{"_id":"5e0e33de8ebc3e87a511ab33","slug":"khatauli-threatened-letter-sent-to-the-girl-khatauli-news-mrt461778430","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता तुड़वाने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता तुड़वाने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता तुड़वाने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा
खतौली। फेसबुक पर चेटिंग करने वाले युवक ने युवती की एक माह बाद शादी तय होने पर उसकी ससुराल में रिश्ता तुड़वाने की धमकी भरा पत्र भेज दिया, जिसको लेकर ससुराल वालों ने बखेड़ा कर दिया। विवाहिता युवती के परिजनों ने पुलिस को युवक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
एक क्षेत्र निवासी विवाहिता का परिवार खतौली का ही रहने वाला है। फिलहाल यह परिवार रुड़की में काफी समय से रहा रहा है। नगर निवासी युवक ने फेसबुक के माध्यम से रुड़की में रहने वाली युवती के साथ चेटिंग करने लगा। चेटिंग करने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक माह पूर्व परिजनों ने रुड़की में रहते हुए युवती की शादी कर दी। आरोप है कि युवक ने विवाहिता युवती के ससुराल में रिश्ता तुड़वा देने की धमकी भरा पत्र भेज दिया। इस पर विवाहिता ने अपने मायके वालों को पत्र भेजने वाले खतौली के युवक का नाम बता दिया। विवाहिता के मायके वालों ने खतौली थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाने में नगर के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुट रहे। जबकि पुलिस का कहना था कि आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजा जाएगा।