फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli sugar mill crushed the maximum sugarcane in the country

Muzaffarnagar News: खतौली चीनी मिल ने देश में सबसे ज्यादा गन्ने की पेराई की

Thu, 11 May 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Khatauli sugar mill crushed the maximum sugarcane in the country
बिजनौर की धामपुर मिल दूसरे और पीलीभीत चीनी मिल तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन

नौ मई तक चीनी मिल ने दो करोड़ 48 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की
संवाद न्यू एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली चीनी मिल ने देश में सबसे ज्यादा गन्ना पेराई का रिकाॅर्ड बनाया हैं। नौ मई यानि सत्र की समाप्ति तक चीनी मिल ने दो करोड़ 48 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। बिजनौर की धामपुर चीनी मिल दूसरे और पीलीभीत चीनी मिल तीसरे स्थान पर है।
त्रिवेणी शुगर मिल खतौली पेराई क्षमता में देश की बड़ी चीनी मिलों में गिनी जाती है। चीनी मिल की पेराई क्षमता एक लाख 60 हजार क्विंटल प्रतिदिन हैं। खतौली चीनी मिल ने गन्ना पेराई में पूरे देश में पहला स्थान बनाया हैं। चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन नौ मई को हुआ। नौ मई तक चीनी मिल ने दो करोड़ 48 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की हैं। चीनी मिल ने 24 लाख 70 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया हैं। इथेनॉल के लिए 12.30 लाख क्विंटल बी हैवी शीरा बनाया हैं। पेराई, चीनी उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन सभी में एक रिकाॅर्ड कायम किया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि यह जिले और मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है कि हमारे यहां की चीनी मिल ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। गन्ना विभाग के रिकार्ड के अनुसार पूरे देश में दूसरे स्थान पर बिजनौर की धामपुर चीनी मिल हैं। जिसने दस मई तक 242.65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की हैं। यह चीनी मिल अभी पेराई कर रही हैं। तीसरे स्थान पर पीलीभीत चीनी मिल है, जिसने छह मई यानी सत्र की समाप्ति तक 227.04 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed