फुटबाल में खतौली की टीम ने मंसूरपुर को हराया
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के मैदान में स्फूर्ति क्लब मुजफ्फरनगर की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का पहला मैच मैच खतौली और डीएवी मंसूरपुर के बीच हुआ। खतौली की टीम ने मंसूरपुर को 1-0 से हराया। दूसरा मैच पचैंडा की टीम ने जीता। तीसरा मैच चंदा क्लब मेरठ और डीएवी जूनियर मंसूरपुर के बीच हुआ, जिसमें चंदा क्लब मेरठ विजयी रहा। अंतिम मैच स्फूर्ति क्लब और खालसा क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्फूर्ति क्लब 2-1 से विजयी रहा। संचालन मुकुल दुआ द्वारा किया गया। भूपेंद्र सिंह चावला, जितेंद्र सिंह, भीम सिंह, रोहिन कुमार, संटी राजपूत, विनय चौधरी, राहुल शर्मा आदि रहे। इससे पहले, मैच का उद्घाटन नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल उद्यमी, अश्वनी शर्मा, डॉ. शिवानी लाल, सुमित गोयल, डॉ एसएन सिंह ने किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर शुभकामनाएं दी।