{"_id":"5e0e34a68ebc3e87f118013c","slug":"khatauli-no-need-to-fear-caa-khatauli-news-mrt4617792131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं : विधायक
विज्ञापन
जानसठ में सीएए के समर्थन में लोगों को समझाने के बाद बांटे गए पत्रक दिखाते भाजपा विधायक विक्रम सैन
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं : विधायक
जानसठ। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी एवं स्थानीय भाजपा नेताओं ने सीएए के समर्थन में लोगों की बैठक ली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को इस कानून के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए जनजागरण अभियान चलाया और पत्रक बांटे।
नगर के किल्ली दरवाजा के निकट रविदास धर्मशाला में लोगों की बैठक हुई। बैठक में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां तरह तरह के भ्रम फैलाकर लोगों को उकसाने का काम कर रही है। भाजपा के मंडलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि हम पार्टी के आह्वान पर हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने अपने गली, मोहल्लों एवं गांवों में बैठक कर लोगों को उक्त कानून के बारे में जानकारी देना आवश्यक है। क्योंकि विपक्षी पार्टियों के लोग तरह तरह के भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उसी के चलते इस कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धीर सिंह, सतीश खटीक, योगेंद्र चौधरी, गौरव भटनागर, सुरेंद्र बंसल, मुकेश शर्मा, अंकित प्रजापति, सोनी गुर्जर, राजू वाल्मीकि, अंकुर पाल, धर्मेश सैनी, राहुल कंसल, सुभाष उपाध्याय, रेखा प्रजापति, विपिन काटका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।