{"_id":"5e0e33398ebc3e8790407786","slug":"khatauli-no-clue-of-loot-found-in-merchant-s-house-khatauli-news-mrt4617774101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों व्यापारी के घर लूटपाट प्रकरण में कोई क्लू नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों व्यापारी के घर लूटपाट प्रकरण में कोई क्लू नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के घर लूटपाट प्रकरण में कोई क्लू नहीं मिला
खतौली। मोबाइल व्यापारी के यहां लूटपाट प्रकरण में पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। परिवार के लोगों के साथ लूटे गए पांचों मोबाइल मकान के अंदर ही पानी से भरी बाल्टी में पड़े मिले मिलने से पुलिस हैरान है।
मोहल्ला होली चौक पक्का बाग निवासी व्यापारियों हनी एवं मनी के मकान में 31 दिसंबर की रात को आधा दर्जन बदमाशों ने घुसकर बीस हजार रुपये की नकदी सहित महिलाओं की सोने की अंगूठियां और पांच मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि बदमाशों ने उनको कोई धमकी नहीं दी और बातचीत करते रहे। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर बाल्टी में लूटे गए पांचों मोबाइल पड़े मिले थे। बदमाशों की ऐसी गतिविधियों ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। पुलिस को अभी तक बदमाशों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि व्यापारियों के मकान में घुसकर बदमाशों ने आश्चर्यजनक तरीके से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस लूटपाट की घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस कई पहलुओं को दायरे में रखकर जांच में जुटी है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।