{"_id":"60578a338ebc3e8d320f46b3","slug":"khatauli-mla-vikram-saini-from-bjp-khatauli-news-mrt5310535131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन करने वाले किसान दलाल : विक्रम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन करने वाले किसान दलाल : विक्रम सैनी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाजपा से खतौली के विधायक विक्रम सैनी की जुबान फिर फिसल गई। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, वे निठल्ले और दलाल हैं, जबकि असली किसान तो अपने खेतों में काम कर रहे हैं। वे भी किसान हैं। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हो गया।
जानसठ ब्लॉक विकास खंड में रविवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। विधायक विक्रम सैनी भी पहुंचे। विधायक ने किसान मेले निरीक्षण भी किया। किसान मेले के समापन के बाद विधायक विक्रम सैनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के कार्य किए हैं। विपक्षी पार्टियों का काम है कि वे योगी आदित्यनाथ की सरकार को बदनाम करें।