फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli chairman Shahnawaz accused of contesting elections by hiding caste

Muzaffarnagar News: खतौली चेयरमैन शाहनवाज पर जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप

Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Khatauli chairman Shahnawaz accused of contesting elections by hiding caste
खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने डीएम से की जांच की मांग
विज्ञापन

बोले, सामान्य वर्ग का होने के बावजूद ओबीसी का प्रमाण पत्र दिखाकर लड़ा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल गरम है। खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन का आरोप है कि नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी शाहनवाज उर्फ लालू ने अपनी जाति छिपाकर धोखाधड़ी से चुनाव लड़ा है। शाहनवाज शेख बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, जबकि इस बर खतौली सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई थी। आरक्षण के कारण नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कलाल जाति का प्रमाणपत्र बनाकर चुनाव लड़ा है।
पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज ने गलत तरीके से चुनाव लड़कर आयोग और जनता के साथ धोखा किया है। शाहनवाज के दादा और पिता की जमीन के कागजात दिखाते हुए दावा किया कि 1961 और 1964 में हुए जमीन के बैनामे में भी शेख जाति अंकित है। इससे साफ जाहिर होता है कि शाहनवाज शेख जाति से हैं। शेख जाति सामान्य वर्ग में आती है। खतौली सीट पहली बार ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। इसके चलते शाहनवाज ने धोखाधड़ी से उसी दिन कलाल जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया और चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से करते हुए जांच करने की मांग की है। मांग रखी गई कि शपथ लेने से पहले इस मामले की पूरी जांच हो। उन्होंने कहा कि अगर यह मामला सही पाया जाता है तो शाहनवाज के बजाए किसी ओर को शपथ दिलाई जाए। इस दौरान कांग्रेस से चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी जमील अंसारी और निर्दलीय चुनाव लड़े कृष्णपाल सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा और मेरे पूरे परिवार का जाति प्रमाण पत्र कलाल जाति का ही बना हुआ है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मेरा नामांकन हुआ था। किसी तरह की कोई धोखाधड़ी नहीं की गई है। - हाजी शाहनवाज उर्फ लालू, नवनिर्वाचित चेयरमैन, खतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed