फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli ByElection Results: The result of Khatauli by-election will change the political politics of Jats

Khatauli ByElection Results: खतौली में बड़ा इम्तिहान, दांव पर BJP नेताओं की साख, परिणाम बदलेंगे सियासी तस्वीर

Thu, 08 Dec 2022 12:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Dec 2022 12:31 PM IST
सार

Khatauli By Election Results : खतौली में आज बड़ा इम्तिहान है। यहां BJP के कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। माना जा रहा है कि खतौली के परिणाम से सियासी तस्वीर बदल जाएगी।

विज्ञापन
Khatauli ByElection Results: The result of Khatauli by-election will change the political politics of Jats
सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़े खतौली उप चुनाव का नतीजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा। मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के बीच है। लेकिन पश्चिम यूपी के जाट क्षत्रपों के सियासी कद का इम्तिहान भी खतौली उप चुनाव में होगा। यहां का परिणाम बिरादरी में उनकी पकड़ तय करेगा।

विज्ञापन


भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने प्रचार किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह पहला चुनाव था, ऐसे में उनकी रणनीति का कितना असर रहा यह नतीजे बताएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने चुनाव को अपना कहकर लड़ा और वह गांव दर गांव गए, ऐसे में उनके लिए भी यह प्रतिष्ठा का चुनाव है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के लिए भी चुनाव परीक्षा की तरह है। गठबंधन की बात करें तो भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता जाने से लेकर और चुनाव प्रचार तक के केंद्र में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह रहे। उन्होंने विधानसभा के गांव-गांव जाकर प्रचार किया। अब फैसले की घड़ी आ गई है और कल बृहस्पतिवार को आने वाला परिणाम जाट क्षत्रपों के कद को भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे

हाथी नहीं था मैदान में, दलितों को कितने भाए चंद्रशेखर
उप चुनाव से बसपा दूर रही है, ऐसे हालात में आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर गठबंधन के पाले में पहुंचे। सवाल यह है कि वह दलित मतदाताओं को कितना समर्थन ले पाए, यह आज तय होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: IPS अफसर के ठिकानों पर छापा, 20 लाख की नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed