Khatauli By Election: भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी के गांव खलवाड़ा ने किया सबसे अधिक मतदान
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सोमवार को 369 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद-आसपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खलवाड़ा गांव में मतदान को लेकर हमेशा ही उत्साह रहता है। उत्साहित मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र की इबारत लिखी। प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक में 648 मतदाताओं में से 516 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें: Khatauli By-Election: दलितों की चाल, कर देगी बड़ा कमाल, खतौली के दंगल में बन रहा ये नया समीकरण
विधानसभा में यह बूथ सबसे अधिक मतदान करने वाला है। कमरा नंबर दो के मतदाता भी पीछे नहीं रहे और 74.05 प्रतिशत मतदान किया। कुल 555 मतदाताओं में से 411 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्राथमिक विद्यालय अभिपुरा के मतदाताओं ने 78.05 प्रतिशत मतदान किया। यहां कुल 779 मतदाताओं में से 608 ने वोट डाले। प्राथमिक विद्यालय कक्ष-1 बुआड़ा खुर्द 77.58 मतदान हुआ।
उधर, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल कक्ष-7 भूड़ में सिर्फ 34.73, प्राइमरी पाठशाला कक्ष-तीन खतौली मिल में 36.49, साहनी जूनियर हाईस्कूल कक्ष-दो खतौली में 37.02 और उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्ष-5 चित्तौड़ा में 38.40प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।