{"_id":"64f4df27368ea3e9950be4a4","slug":"khatauli-60-meritorious-honored-in-the-felicitation-ceremony-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-6721-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - समारोह में 60 मेधावियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - समारोह में 60 मेधावियों को सम्मानित किया
Mon, 04 Sep 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
खतौली में अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा की ओर से आयोजित समारोह में पुरस्कृत किए गए मेधावी छात्र
- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में ब्राह्मण समाज के 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
परशुराम भवन में आयोजित 53वें सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केके जैन पीजी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. नीतू वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपने गुणों का विकास करना है। हम कोई आरक्षण लेकर ऊपर नहीं पहुंचते हैं। हमें कोई एक या दो पायदान ऊपर पहुंचा सकता है, मगर हमें स्वयं परिश्रम कर आगे बढ़ना है। अपने लक्ष्य ऊंचे रखने चाहिए तथा मेहनत कर आगे बढ़ते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। कहा कि जो समाज शिक्षा में पिछड़ जाता है, वह समाज कभी उन्नति नहीं कर सकता।
समारोह में विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश पालीवाल, डाॅ. कविता नागर, विश्वनाथ शर्मा, राकेश शर्मा, नरेश गौड़ आदि ने भी अपने विचार रखे। समारोह में समाज के 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संयोजक विनोद शर्मा ने अतिथियों का सम्मान करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा, संचालन मुकेश शर्मा ने किया।
इस दौरान कपिल देव दीक्षित, पंकज शर्मा, दुष्यंत अन्नू, अशीष भारद्वाज, धर्मेंद्र शर्मा, जयभगवान शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, अनुपम गौड़, बालेश्वर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, श्रीचंद शर्मा, मुरलीधर शर्मा, एपी शर्मा, दिनेश शर्मा, केपी शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में डाॅ. सत्यप्रकाश शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।