फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kendriya rajya mantri ne ginaye vikas karya

केंद्रीय राज्यमंत्री ने गिनाए विकास कार्य

Mon, 01 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
kendriya rajya mantri ne ginaye vikas karya
भाजपा कार्यालय पर बैठक लेते केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर।  केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने संगठन के सामने अपने विकास कार्यों का लेखा जोख रखा। उन्होंने कहा कि अब वह प्रत्येक माह में एक दिन पार्टी कार्यालय पर बैठेंगे। बैठक में जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए।       
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के सामने संजीव बालियान ने अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा रखा।
विज्ञापन


बालियान ने कहा कि भाजपा में संगठन ही सबसे ऊपर है। संगठन मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि जिले में 13 तालाबों को पक्का बनाने का काम चल रहा है। कितनी सड़कों का निर्माण कराया गया, सोलर टंकी लगाई गई, एलईडी लगाई, बिजली के काम कराए, ये सब संगठन के लोगों को बताया। किसी एडिड स्कूल को अनुदान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा इस वर्ष को पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। जिला, मंडल, बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि 10 से 25 मई तक प्रत्येक विधानसभा में दीन दयाल उपाध्याय जन शताब्दी कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ता दूसरे मंडलों से जाकर रात्रि प्रवास करेंगे। संचालन हरीश अहलावत ने किया। शरद शर्मा, देशबंधु तोमर, भूषण सिंह, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सुंदर पाल, प्रशांत देशवाल, कोमल सोम, सुधीर प्रजापति, दिनेश धीमान, नकुल उपाध्याय, सुक्कड सिंह, सुरेश आर्य, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed