{"_id":"58dbfccb4f1c1bef4c63e4af","slug":"kasturba-gandhi-school-s-bardan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के कपड़े उतरवाकर प्राताड़ित करती है कस्तूरबा गांधी स्कूल की बार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के कपड़े उतरवाकर प्राताड़ित करती है कस्तूरबा गांधी स्कूल की बार्डन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की बार्डन से नोकझोंक करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव मुबारिकपुर तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन द्वारा तीन छात्राओं के कपड़े उतरवाने के विरोध में बुधवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं की वार्डन के साथ नोकझोंक भी हुई। शिकायत मिली तो बीएसए और सीओ स्कूल पहुंच गए। वार्डन के व्यवहार से क्षुब्ध होकर कुछ अभिभावक अपनी बच्चियों को घर लेकर चले गए हैं। उधर, बीएसए ने मामले में टीम गठित करने जांच कराने की बात कहीं है।
अभिभावकों का आरोप है कि वार्डन किसी न किसी बात पर अक्सर बच्चियों को प्रताड़ित करती है। 25 मार्च को तीन छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए गए। दुखी छात्राओं ने ये बात अभिभावकों को फोन पर बताई। बुधवार को अभिभावक एकत्र होकर विद्यालय में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान महिलाओं की वार्डन के साथ काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। इसके बाद कुछ अभिभावक अपनी बच्चियों को साथ ले गए।
अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय में बच्चियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। वार्डन ने उनसे भी अभद्रता की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है। शाम को बीएसए चंद्रकेश यादव टीम के साथ विद्यालय में पहुंचे। कोतवाली पुलिस के साथ सीओ राजीव कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। बीएसए ने शिकायतकर्ता अभिभावकों और छात्राओं से पूछताछ की। अभिभावकों ने बीएसए से वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और साफ सफाई से रहने के लिए बालिकाओं को डांट दिया गया था। बालिकाओं को प्रताड़ित नहीं किया है। उन्होंने फिर भी अभिभावकों से माफी मांग ली है। - सुरेखा, वार्डन।
अभिभावकों की ओर से शिकायत मिली थी। विद्यालय पहुंच कर अभिभावकों और छात्राओं से भी बातचीत की है। मामले को गंभीरता लेते हुए टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर वार्डन के खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी। - चंद्रकेश यादव, बीएसए।