फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kashyap Nyaya Yatra will be taken out from Shuktirtha

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ से निकाली जाएगी कश्यप न्याय यात्रा

Thu, 23 Jan 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kashyap Nyaya Yatra will be taken out from Shuktirtha
फोटो कैप्शन शाहपुर में भारतीय कश्यप जागृति संगठन की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। भारतीय कश्यप जागृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल सिंह कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में कश्यप समाज का उत्पीड़न हो रहा है। समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मार्च माह में शुकतीर्थ से कश्यप न्याय यात्रा निकाली जाएगी ।
कस्बे में व्यापारी अनंगपाल कश्यप के आवास पर आयोजित भारतीय कश्यप जागृति संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज हमेशा भाजपा का वोटर रहा है , लेकिन इसके बावजूद समाज का उत्पीड़न हो रहा है ।उन्होंने कहा कि कश्यप समाज पिछले कई वर्षों से अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहा है उन्होंने बताया कि कश्यप समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन मार्च माह में शुक्रतीर्थ से कश्यप न्याय यात्रा निकालेगा।
विज्ञापन

सर्व समाज के लोगों के सहयोग से राष्ट्र सेवा दल बनाया जाएगा । कश्यप धर्मशाला शुक्रतीर्थ के अध्यक्ष मांगेराम कश्यप ने बताया कि शुक्रतीर्थ में कश्यप धर्मशाला में मेधावी छात्र-छात्राओं सहित समाज के सम्मानित लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता रामशरण कश्यप सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी व संचालन किरणपाल कश्यप ने किया । बैठक में मास्टर पूरण चन्द, भंवरपाल कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, जयकुमार कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, सुरेंद्र आर्य, सहेंद्र सिंह ऋषिपाल कश्यप , सुखपाल कश्यप माैजूद रहे। ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed