{"_id":"574b3c284f1c1b622910926f","slug":"kashyap-nishad-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी में शामिल करने को ईमानदार नहीं है राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी में शामिल करने को ईमानदार नहीं है राजनीतिक दल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कश्यप-निषाद सभा के कार्यक्रम में मौजूद वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश में कश्यप, कहार, निषाद समाज दलितों से बदतर जीवन यापन कर रहा है। इस जाति के उत्थान के लिए कोई भी राजनीतिक दल ईमानदार नहीं है। समाज को खुद ही राजनीतिक ताकत तैयार करनी पडे़गी।
एसडी इंटर कालेज के प्रांगण में आरक्षण महारैली में डा. निषाद ने कहा कि देश को आजाद कराने में कश्यप, मछुवा समुदाय का गौरवशाली योगदान है। 12 अक्तूबर 1872 में ब्रिटिस हुकुमत ने मछुवा समुदाय पर काला कानून क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लगाकर जीवन यापन का संसाधन छीन लिया था।
प्रदेश में हालात इतने खराब है कि एससी कोटे पर विशेष वर्ग का कब्जा है। ओबीसी कोटे को यादवों ने जकड़ लिया है। गरीब अन्य पिछड़ी जातियों की कोई सुनने वाला नहीं है। मछुवा और शिल्पकार जातियों को 1952 में संविधान में संशोधन किए बिना ही पिछडी जाति में डाल दिया गया जो संवैधानिक अन्याय है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम मायावती और सपा सुप्रीमो मुलायम दोनो ही समाज को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा भी आरक्षण विरोधी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी आमदल पार्टी, पीस पार्टी और महानदल जैसे सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
जिलाध्यक्ष जयभगवान कश्यप, प्रदेश सचिव, नरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री राजपाल कश्यप, पश्चिम के प्रभारी राकेश कश्यप, सह प्रभारी देवेंद्र कश्यप, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव संजीव कश्यप ने विचार रखे।