फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kashyap and Prajapati community reiterated their demand

कश्यप और प्रजापति समाज के लोगों ने अपनी मांग दोहराई

Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kashyap and Prajapati community reiterated their demand
कश्यप और प्रजापति समाज के लोगों ने अपनी मांग दोहराई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कश्यप और प्रजापति समाज के लोगों ने केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को ज्ञापन दिया।

उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा, राष्ट्रीय प्रजापति कुम्हार अनुसूचित जाति आरक्षण संघर्ष समिति, कश्यप प्रजापति माझी निषाद राजभर महासंघ और कश्यप समाज संघर्ष मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी ने बालियान के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। प्रदेश की 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को विस्तृत अध्ययन हुआ था। ये जातियां और इनकी उप जातियां कई राज्यों में अनुसूचित जाति में हैं। कई ं अन्य पिछडे वर्ग में, इसलिए भी इन्हें एक समान अनुसूचित जाति में करने की आवश्यकता है। प्रस्तावित जनगणना में जातिवार जनगणना कराकर संख्या के आधार पर आरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में सत्यवीर सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आरक्षण संघर्ष समिति, प्रमोद प्रजापति जिलाध्यक्ष, रामशरण कश्यप, नरेंद्र प्रजापति, नरेश कश्यप, मदन प्रजापति, रामकुमार कश्यप, मनोज प्रजापति, कपिल प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, विवेक कश्यप, सोमपाल कश्यप, संगीत, रवि, रामकुमार , निर्वेश , अनुज , अंकित , गुड्डू , कृष्णपाल , घनश्याम , रमन, कविंदर , भारतवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed