फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Karthik and Akansha of Muzaffarnagar got married in Bahrain

UP : मुजफ्फरनगर के कार्तिक और आकांशा ने बहरीन जाकर लिए सात फेरे, खूब चर्चा में है ये शादी

Sat, 16 Dec 2023 05:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के कार्तिक और आकांशा ने बहरीन जाकर सात फेरे लिए। इन दिनों मुजफ्फरनगर की यह शादी खूब चर्चा में है।

विज्ञापन
Karthik and Akansha of Muzaffarnagar got married in Bahrain
मुजफ्फरनगर के कार्तिक ने बहरीन में शादी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के शुभ मुहूर्त में खूब शहनाई बज रही हैं। मुजफ्फरनगर में इन दिनों पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के बेटे कार्तिक की बहरीन में हुई शादी चर्चा में है। शहर के प्रमुख उद्योगपति इस शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के बेटे कार्तिक और शहर के प्रमुख उद्यमी आकाश कुमार की बेटी आकांक्षा वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों परिवारों ने शहर के बजाय बहरीन में जाकर भव्य तरीके से शादी की है। दोनों परिवारों के अलावा शहर के प्रमुख उद्यमी इस शादी में शामिल हुए।

विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्यमी सतीश गोयल, भीमसेन कंसल समेत अन्य उद्यमी भी इस शादी में मौजूद रहे। बृहस्पतिवार रात शादी समारोह का आयोजन हुआ। कार्तिक पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के पोते हैं।

पीएम के मन की बात सुनकर ठिठक गए नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है क्या। देश की मिट्टी में, अपने लोगों के बीच अगर शादी-ब्याह करेंगे तो देश का पैसा देश में ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस शादी में जिले के कई जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होना था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनकर वह बहरीन नहीं पहुंचे, इसलिए अब शहर में होने वाले रिशेप्शन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed