फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police deployed at the pavilion of girls wedding, monitoring with drone

Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

Sat, 16 Dec 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

मेरठ में एक युवती की शादी के दौरान मंडप पर फेरों तक पुलिस मौजूद रही। यही नहीं पुलिस ने ड्रोन से शादी में निगरानी भी की। आगे पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी में बुलानी पड़ी पुलिस।

विज्ञापन
Meerut: Police deployed at the pavilion of girls wedding, monitoring with drone
शादी में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा के रोहटा रोड निवासी एक युवती ने कुछ दिन पूर्व एसएसपी से शिकायत में बताया था कि एक युवक उसकी शादी रुकवाना चाहता है और आरोपी उससे 14 लाख रुपए मांग रहा है। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को युवती की शादी के दौरान पुलिस बल मंडप के बाहर मुस्तैद रहा। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी एक युवती ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को बताया था कि नौकरी के दौरान बहसूमा के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: कोहरे का कहर, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद युवक ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। 

तीन दिन पूर्व युवक ने युवती के भाई को फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली थी। उसने युवती को शादी के मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी थी। 

इतना ही नहीं उसने युवती से 14 लाख रुपए की मांग भी की थी। एसएसपी ने कंकरखेड़ा पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं युवक का धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शुक्रवार को रोहटा रोड स्थित मंडप में युवती की शादी थी। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed