जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
मंसूरपूर। राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती मिल मंसूरपुर में मनाई गई। इस अवसर पर हवन में आहुति देकर देश की खुशहाली की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सेन समाज तथा पिछड़ा वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने पिछडे़ समाज के लिए जीवनभर कार्य किया। सभी वक्ताओं ने समाज के लोगों से शराब खोरी, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि बुराइयां त्यागने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीयूष कुमार, पप्पू, ब्रह्मपाल, जितेंद्र कुमार, परविंदर, राहुल, बाले ठेकेदार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेश कुमार और संचालन सम्राट सिंह ने किया।