फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kari Zakir Hussain, Secretary, Jamiat Ulma A Hind West Uttar Pradesh

जमीयत ने टिकैत को बताया भाईचारे की मिसाल

Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kari Zakir Hussain, Secretary, Jamiat Ulma A Hind West Uttar Pradesh
सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता करते जमियत के नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जमीयत ने टिकैत को बताया भाईचारे की मिसाल
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। जमीयत उलमा ए हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी कारी जाकिर हुसैन ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की।

कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान, मजदूर और पिछड़ों की लड़ाई लड़ देश में एक मिसाल कायम की थी। वह सर्वसमाज में सर्वमान्य नेता थे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत उस विरासत को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। समाज में एकता भाईचारे की मिसाल बने हुए हैं। वह किसान, मजदूर तथा कमजोर वर्ग की आवाज है। कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी के आह्वान पर जमीयत उलमा ए हिंद ने ऋषिकेश से गुजरात तक पौधरोपण अभियान चलाकर लाखों पौधे लगाए। समय -समय पर जमीयत यूथ क्लब के युवा नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान व जल बचाव अभियान के तहत कार्य कर लोगों को विभिन्न प्रकार से देश सेवा के लिए जागरूक करते रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रति वर्ष जमीयत कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा कर कांवड़ सेवा करते रहे हैं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू भी पौधरोपण के माध्यम से देश में हरियाली के लिए प्रयासरत है और बड़ी संख्या में पौधे लगाने का काम कर रही हैं। हम सब मिलकर देश की एकता अखंडता व आपसी सौहार्द के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हमें मौलाना महमूद मदनी के सामाजिक कार्यों से बहुत खुशी होती हैं। उनके कार्य देश व समाज के लिए अति सराहनीय है। इस अवसर पर कमल मित्तल, कारी अब्दुल माजिद, कारी सादिक, उपेंद्र बालियान, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed