{"_id":"5984ca194f1c1b23248b4834","slug":"kapil-dhama-wins-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के कपिल धामा ने जीती 31 हजार की कुश्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के कपिल धामा ने जीती 31 हजार की कुश्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव लगाती महिला पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के गोगा म्हाड़ी जाहरवीर मेले पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल दंगल के समापन पर खेकड़ा बागपत के कपिल धामा ने कृष्ण सोनीपत हरियाणा को चित कर दंगल का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेताओं को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी अनुज पहलवान रहे।
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के खेल ग्राउंड में तीन दिवसीय गोगा जाहरवीर विशाल दंगल के समापन पर हुई बालिकाओं की कुश्ती में रिया पचेंडा ने पूजा दिल्ली को हराया और मीनाक्षी पचेंडा एवं गोल्ड मेडलिस्ट मोना दिल्ली की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
वहीं पुरुष वर्ग में गौरव मंसूरपुर ने गौरव दिल्ली को, मोहित भुम्मा ने शुभम मंसूरपूर, गय्यूर हरियाणा ने गौरव सहारनपुर, प्रवीण दिल्ली ने नदीम देवबंद को हराया। नसीम कैराना व अभिषेक दिल्ली, आकाश दिल्ली व गुड्डू गाजियाबाद, विकास पानीपत व प्रदीप चंडीगढ़, संदीप गंगोह व सुनील करनाल, भाटी गाजियाबाद व संदीप मंसूरपुर, मोनू गंगोह व दीपक पुरबालियान आदि दर्जनों कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विजेता पहलवान कपिल धामा को नगद 31 हजार और उपविजेता कृष्ण सोनीपत को नगद 11 हजार व शील्ड देकर डॉ. विवेक बालियान, अर्जुन अवार्डी अनुज पहलवान, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्षा पति अर्जुन तोमर, रोहित जाखड़, जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, प्रधान रविंद्र अथाई आदि ने पहलवानों को सम्मानित किया।
प्रबंधक वरुण सहरावत, राजीव राठी, अनुज पहलवान, मनोज ठाकरान आदि ने भी पहलवानों को आशीर्वाद दिया। दंगल के निर्णायक मंडल में संजय पहलवान, गय्यूर पहलवान, राजवीर पहलवान आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। मौके पर अनुज चौधरी, पंकज, आदेश, चेतन, रोमी, अश्वनी यादव, प्रवीण, सन्नी, सचिन, शुभम, विकास, मोनू, राजू, अभिनव, शेखर, विपुल आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।