फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kapil Dev, Umesh will be the proponent

कपिलदेव, उमेश होंगे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक      

Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kapil Dev, Umesh will be the proponent
कपिलदेव अग्रवाल और उमेश मलिक। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा की ओर से शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और उमेश मलिक प्रत्याशी के प्रस्तावक होंगे। पार्टी ने प्रस्तावकों की सूची में दोनों विधायकों का नाम फाइनल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के राज्यपाल और कानपुर जिले के मूल निवासी रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


कोविंद के नामांकन में प्रस्तावक के लिए जिन विधायकों की सूची तैयार की गई है, उनमें जिले के दो विधायक नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का नाम शामिल किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव में प्रस्तावक में नाम आने से विधायक और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। नामांकन के दौरान ये दोनों विधायक भी मौजूद रहेंगे। जिले में बीजेपी के छह विधायक हैं और दो विधायकों को यह जिम्मेदारी मिली है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed