फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kapil Dev reached the victim's family home

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे कपिलदेव

Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev reached the victim's family home
मुजफ्फरनगर। छात्रा दुष्कर्म मामले में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

नया बांस मोहल्ले में स्थित एक प्राईवेट स्कूल में आठ साल की मासूम छात्रा के साथ प्रधानाचार्य और सहयोगी शिक्षक ने घिनौनी हरकत की, जिसके उपरांत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। चुनाव प्रचार से वापिस आए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के घर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की कहीं कोई घटना ना हो। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, सभासद मोहित मलिक, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अमित बोबी, विपिन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed