{"_id":"6872aff054295d1216068f4a","slug":"kanwar-yatra-security-ats-camped-on-kanwar-route-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149925-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा सुरक्षा : कांवड़ मार्ग पर एटीएस ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा सुरक्षा : कांवड़ मार्ग पर एटीएस ने डाला डेरा
Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देखकर पूरे कांवड़ मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नगर के शिव चौक पर आरएएफ को पहले ही तैनात कर दिया गया था। अब एटीएस की टीम ने भी शिव चौक व पूरे कांवड़ मार्ग पर डेरा डाल लिया है। जिले में पांच हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए हैं।
जिले के थाना पुरकाजी के भूराहेड़ी चेक पोस्ट से हरिद्वार से आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों का आगमन होता है। 23 जुलाई को महा शिवरात्रि पर्व है। शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे है। जिले से हजारों कांवड़ियों रोजाना अपनी मंजिल के लिए रवाना हो रहे है। ऐसे में उसकी सुरक्षा व सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पांच हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। आरएएफ की एक कंपनी, पीएसी की छह कंपनी भी तैनात हैं। एटीएस टीम ने भी शाम के समय शिव चौक व पूरे कांवड़ मार्ग पर पहुंच कर डेरा डाल लिया है। कांवड़ यात्रा तक यह टीम यहां पर ही मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कांवड़ के दौरान सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस की अपील-
- कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियां धैर्य रखें। धीमी गति से वाहनों को चलाए ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए।
- पैदल कांवड़ियों को रात में जालीदार रिफ्लेक्टर वाली जैकेट का प्रयोग करना चाहिए। ताकि उनके बारे में दूर से ही जानकारी मिल सके।
- डाक कांंवड़ एवं पैदल कांवड़िये हरिद्वार से आते हुए केवल बांयी लेन पर चले। इस प्रकार चलते रहे कि सड़क पर एक साथ अत्यधिक भीड़ न हो।
- शिवभक्त कांवड़िये डाक कांवड़ के लिए प्रयोग की जाने वाली गाड़ी की छतों पर न बैठे। गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- डाक कांवड़ियां हरिद्वार से आते हुए बांयी लेन पर ही चलें।
- कांवड़ लाने के लिए प्रयोग की जाने वाली मोटर साइकिल के साईलेंसर न उतारे जाएं।
- स्थानीय लोग कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात डायवर्जन के बारे में जानकारी करने के बाद ही घर से चले। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।