{"_id":"68b7585a81931b075e068103","slug":"kanwar-track-will-be-constructed-from-madina-chowk-to-roorkee-chungi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-153350-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मदीना चौक से रुड़की चुंगी तक कांवड़ पटरी का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मदीना चौक से रुड़की चुंगी तक कांवड़ पटरी का होगा निर्माण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मदीना चौक से रुड़की चुंगी तक जाने वाली कांवड़ पटरी का निर्माण कराएगी। पालिका ने सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। मार्ग से कांवड़ यात्री कच्ची सड़क होते हुए अस्पताल तिराहा पहुंचते हैं। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण कांवड़ यात्रियों को वहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु रुड़की रोड से मदीना चौक और कच्ची सड़क के रास्ते रानी अहिल्याबाई चौक पहुंचते हैं लेकिन रुड़की रोड से लेकर मदीना चौक की सड़क काफी जर्जर अवस्था में है। सड़क का करीब 20 मीटर लंबा भाग ही बनवाया गया है जबकि बाकी सड़क पर कांवड़ यात्रियों को गड्ढों के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पालिका अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा रहा है। सड़क निर्माण के लिए करीब छह करोड़ का बजट तैयार किया गया है। शासन की स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।