फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar camp will open with permission

Muzaffarnagar News: अनुमति से खुलेंगे कांवड़ शिविर, सेवादार का होगा पहचान पत्र

Mon, 26 Jun 2023 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 26 Jun 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Kanwar camp will open with permission
- कावड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस-मदिरा की दुकानें रहेगी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि कांवड़ शिविर अनुमति के बाद ही खुलेंगे, प्रत्येक सेवादार को पहचान पत्र जारी होगा। कांवड़ मार्ग पर मास-मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी।
जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर ग्राम प्रधानों, शिविर संचालकों, अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी को मिलकर सहयोग करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। जिन स्थानों पर सड़क टूटी-फूटी है, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। नगर पंचायत, नगर पालिका और डीपीआरओ से कहा कि वह अपने क्षेत्र में सफाई कराएं। कांवड़ मार्ग में किसी भी स्थान पर गूलर के पेड़ की टहनी अगर मार्ग पर आ रही है तो उन्हें तत्काल साफ करा दें। कांवड़ मार्ग पर लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था हो। जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हों और कांवड़ मार्ग के सभी हैंडपंप सुचारु रहें।
विज्ञापन

जिन स्थानों पर शिविर लगाए जाएं उनके पास पानी का टैंक, टॉयलेट की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले हो, जिससे एक स्थान पर ही व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का लाभ मिल सके। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या न आए। उन्होंने कहा शिविर कांवड़ मार्ग पर ही एक तरफ बनाए जाएंगे जिसकी अनुमति संबंधित एसडीएम द्वारा मानक के अनुरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी बिजली के खंभे के पास शिविर लगाए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्टिफिकेट अवश्य हो। शिविर में काम करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन हो, शिविर के पास टॉयलेट की व्यवस्था डस्टबिन की व्यवस्था आदि व्यवस्था होनी चाहिए। शिविर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग किया गया तो संबंधित के विरुद्ध के कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, ग्राम प्रधान एवं शिविर संचालक, जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- विद्युत विभाग रहेगा पूरी तरह अलर्ट
डीएम ने विद्युत निगम को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जर्जर तार, जर्जर खंभे हैं उन्हें तत्काल परिवर्तित किया जाए और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग की जाए। कांवड़ मार्ग पर पडऩे वाले खंभे पर पन्नी लगाकर कवर किया जाए।


- दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट चस्पा होगी
खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट लगी हो, रेट लिस्ट का निर्धारण करें शिविरों पर वृहद स्तर पर चेकिंग की जाए किसी भी मीट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जाए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब और मीट की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed