फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kanwadiyon ka bawal

ंकांवड़ियों का बवाल, तोड़फोड़ कर कार पलटी

Wed, 27 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
अमर उजाला मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
kanwadiyon ka bawal
खतौली हाईवे पर नावला कोठी के पास कार को सीधा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की स्कूटी में स्विफ्ट डिजायर कार की साइड लगने पर बवाल खड़ा हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने डंडों से कार में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। कार सवारों ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


आक्रोशित कांवड़ियों ने कार को सड़क पर पलट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी कांवड़ियों की नोकझोंक हुई। इस दौरान समझाने पर कांवड़ियों के डंडे एक एसआई को भी लगे। एसएसपी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


मेरठ के टीपीनगर निवासी राजेंद्र स्कूटी से हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहा था। नेशनल हाईवे पर नावला कोठी के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार की साइड स्कूटी में लग गई। जिसको लेकर वहां मौजूद दिल्ली के कांवड़ियों ने बवाल कर दिया। गुस्साए कांवड़िए कार पर चढ़ गए और डंडे बरसाने लगे। कांवड़ियों के रौद्र रुप को देखकर कार सवार लोग उतरकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़फोड़ कर कार को चकनाचूर कर दिया। इतना ही नहीं कार भी सड़क पर पलट दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी कांवड़ियों की नोकझोंक हुई। इस दौरान समझाने पर कांवड़ियों के डंडे पुलिस को भी लगे। सूचना पर एसएसपी दीपक कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी ने कांवड़ियों को बमुश्किल समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

कांवड़ियों के शांत होने पर एसएसपी ने खुद पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पलटी कार को सीधा कराया। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस को निर्देशित किया कि वनवे जाने वाले वाहनों को धीमी गति से निकाला जाए, ताकि कांवड़ियों को आने जाने के लिए कोई दिक्कत न हो। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जीटी रोड पर बाइक का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed