फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwadis create ruckus after finding onions in food, vandalise restaurant

Muzaffarnagar News: खाने में प्याज निकलने पर कांवड़ियों का हंगामा, ढाबे पर तोड़फोड़

Wed, 09 Jul 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kanwadis create ruckus after finding onions in food, vandalise restaurant
-शीशे पर हाथ लग जाने से एक कांवड़ियां भी घायल, पुलिस ने मनाए
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर फलौदा के पास स्थित ढाबे पर रात के समय भोजन में प्याज निकल जाने से हरियाणा के कांविड़यों ने हंगामा किया। ढाबे में तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान शीशे में हाथ लग जाने से एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने बामुश्किल मामला संभाला। इसके बाद कांवड़िये गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
उत्तराखंड़ के बहादराबाद निवासी धीरज मलिक फलौदा के पास श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ देव मिलन वैष्णो के नाम से ढाबा संचालित करते हैं। सोमवार रात हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चार कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए जा रहे थे। रात करीब दो बजे वह ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन

इस दौरान खाने में प्याज निकलने पर उन्होंने ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों से विरोध जताते हुए हंगामा, तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक कांवड़िये का हाथ शीशे की अलमारी में लग जाने से वह घायल हो गया। हाईवे से गुजर रहे अन्य कांवड़िये भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल पर रखी कुर्सियों, मेज और काउंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे पर मौजूद कर्मचारी होटल के पीछे खेतों के रास्ते मौके से चले गए। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बामुश्किल समझा- बुझाकर कांवड़ियों को रवाना कर दिया। सीओ सदर का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
-------------
इनसेट
अनुमति पत्र नहीं दिखा सके संचालक
मंगलवार सुबह खाद्य विभाग की टीम के मनोज कुमार ने ढाबे पर पहुंचकर ढाबा संचालन का अनुमति पत्र मांगा, लेकिन संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। विभाग के लोगों ने चेतावनी दी। लाइसेंस बनवाकर ही ढाबा चलाने की हिदायत दी।


पुरकाजी में ढाबे पर तोड़फोड़ की खबर का वर्जन-



इन्होंने कहा-



पुरकाजी में देर रात ढाबे पर कांवड़िये खाना खा रहे थे। खाने में प्याज दिए जाने पर कांवड़ियों ने वहां तोड़फोड़ की। पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाल कर कांवड़ियों को उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया। कांवड़ियां दिल्ली क्षेत्र के रहने वाले थे। मामले की जांच की जा रही है। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed