फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanika sang baby doll, so young people danced

कनिका ने बेबी डॉल गाया, तो खूब थिरके युवा

Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kanika sang baby doll, so young people danced
मुजफ्फरनगर महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देती कनिका कपूर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कनिका ने गाया बेबी डॉल, तो खूब थिरके युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मुजफ्फरनगर महोत्सव की फिल्मी नाइट में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का जादू सिर चढ़कर बोला। रागिनी एमएमएस-2 फिल्म के गाने बेबी डॉल सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के गाने लवली पर युवा थिरके।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार रात केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव की शुरूआत की। कलाकारों ने गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपनी गायिकी के दम पर दुनिया में धमाल मचा रही कनिका कपूर ने ‘एक दो तीन चार...’ सुनाकर युवाओं में जोश भरा। गाने शुरू हुए तो फरमाइशों का दौर चला। कनिका के सबसे हिट गाने बेबी डॉल के लिए युवाओं ने खूब फरमाइश की। कनिका ने गाना शुरू किया तो पांडाल में बैठे युवा थिरकने लगे। बॉलीवुड के गाने ‘मै ठुमका लगा के नांचू...’ और ‘बचना ए हसीनों...’ पर देर रात दर्शक झूमते रहे। देर रात तक गानों की महफिल जमीं। डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्लू लटकै से लड़की आंख मारे तक छेड़ा हर रंग
गायिका कनिका कपूर ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बॉलीवुड के गाने लड़की आंख मारे, पल्लू लटकै, एक दो तीन चार, दिल चोरी साड्ढ़ा हो गया, मेरा पिया घर आया हो रामजी, लैला ओ लैला, दम मारो दम और बचना ए हसीनों गानों की शानदार प्रस्तुति दी। हर रंग के गाने दर्शकों सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कनिका को कैद करने की होड़
फिल्मी नाइट में पहुंचे युवाओं ने अपने मोबाइल में हर पल को कैद करने की कोशिश की। कनिका के गानों के दौरान युवा मोबाइल लेकर वीडियो बनाते रहे। इस दौरान पुलिस को कई बार युवाओं को बैठाना पड़ा।
सर्द रात के बावजूद जोश में लबरेज दिखे युवा
फिल्मी नाइट में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। शाम से यही युवा पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली बार ऐसा हुआ कि पांडाल का मुख्य कार्यक्रम नुमाइश से हटाकर जीआईसी के मैदान पर कराना पड़ा।
पुलिस के कड़े पहरे में हुआ कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर महोत्सव के दौरान फिल्मी नाइट में युवा पहुंचे। इस दौरान पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा। सरकुलर रोड से लेकर मुख्य पांडाल तक पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नजर आए।

आज मेरे साथ नच लो : कनिका
युवाओं को जोश में देख कनिका ने मोबाइल से खुद ही फोटो खींचने शुरू कर दिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि खूब नाचे आपके फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करूंगी। पांडाल में युवा झूम उठे और कनिका ने अपने मोबाइल से फोटो खींचे।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में साथी कलाकार के साथ प्रस्तुति देती गायिका  कनिका कपूर।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में साथी कलाकार के साथ प्रस्तुति देती गायिका कनिका कपूर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जीआईसी मैदान में आयोजित मुजफ्फरनगर महोत्सव में मौजूद दर्शक।

जीआईसी मैदान में आयोजित मुजफ्फरनगर महोत्सव में मौजूद दर्शक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में आयेजित कार्यक्रम में गायक कनिका कपूर को मोबाइल में कैद करते लोग।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में आयेजित कार्यक्रम में गायक कनिका कपूर को मोबाइल में कैद करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती गायिका कनिका कपूर ।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती गायिका कनिका कपूर ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में आयेजित कार्यक्रम में गायक कनिका कपूर को मोबाइल में कैद करते लोग।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में आयेजित कार्यक्रम में गायक कनिका कपूर को मोबाइल में कैद करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देती कलाकार।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देती कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार।

मुजफ्फरनगर महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed