{"_id":"62fe83ce0b3dfc658a6d75a2","slug":"kanhaiya-broke-the-pot-the-cowherds-ate-butter-muzaffarnagar-news-mrt6014900195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया ने फोड़ी मटकी, ग्वालों ने खाया मक्खन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया ने फोड़ी मटकी, ग्वालों ने खाया मक्खन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण की लीला की धूम रही। बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में स्कूलों में पहुंचे।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में ब्रांच हेड जसवीर कौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्ण लीला की झांकियों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक पीके जैन ने किया। नन्हे मुन्नों ने नृत्य प्रस्तुति से सभी के मन को आनंदित किया। हॉराइजन स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बांसुरी, कार्ड, मुकुट, सिंहासन और मटकी बनाकर उन्हें सजाया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने उत्साहवर्धन किया। एटूजेड कॉलोनी स्थित आर्ष बाल क्रीड़ा मंदिर स्कूल में डायरेक्टर रुचि गोयल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताया।