फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalka reached just ten minutes after Haridwar Express

हरिद्वार एक्सप्रेस के सिर्फ 10 मिनट बाद पहुंची कालका

Thu, 18 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kalka reached just ten minutes after Haridwar Express
कोरोना काल के बाद नगर के रेलवे स्टेशन पर लगभग दो साल बाद आयी कालका एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के चलते 2020 में बंद हुई कालका पैसेंजर ट्रेन 878 दिन बाद एक्सप्रेस बनकर फिर पटरी पर लौट आई। पहले दिन ट्रेन के अधिकतर कोच खाली नजर आए। केवल दस यात्री ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस और कालका के संचालन में सिर्फ 10 मिनट का अंतर है। यात्रियों का कहना है कि समय में बदलाव किए जाने से ही कालका एक्सप्रेस का लाभ होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालका-दिल्ली एक्सप्रेस (14332) दोपहर के समय मुजफ्फरनगर पहुंची। देवबंद के बाद अब ट्रेन सीधे मुजफ्फरनगर स्टेशन पर आई। इस ट्रेन की वापसी अब वाया पानीपत से होगी। जिले में मंसूरपुर, खतौली में इस ट्रेन का स्टॉपेज है। इस ट्रेन के चलने से रेल यात्री खुश तो दिखे, लेकिन उन्होंने हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस से सिर्फ 10 मिनट का अंतर होने पर समय में बदलाव की मांग की। देवबंद से आए अध्यापक करतार सिंह मथूरिया ने कहा कि रेलवे ने यह तो अच्छा किया कि इस ट्रेन को पैसेंजर से एक्सप्रेस कर दिया। ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा, लेकिन इससे ठीक 10 मिनट पहले जाने वाली हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस (14304) का टाइम अलग होना चाहिए। इन दोनों ट्रेनों में कम से दो घंटे का अंतर होना चाहिए। रुचि का कहना है कि यात्रियों को सुविधा तो हुई है, लेकिन ड्यूटी वालों को इस ट्रेन से कोई फायदा नहीं हुआ है। इसका टाइम और इससे पहले जाने वाली ट्रेन के टाइम में मात्र 10 मिनट का अंतर है, इसमें बदलाव होना चाहिए। सूरज ने कहा कि कालका एक्सप्रेस के चलने से कोई फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि सभी यात्री हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस (14304) ट्रेन में चले जाते है। दोनों के समय में अंतर होना चाहिए।
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ के नेता घनश्याम भगत ने बताया कि पूर्व समय में इन दोनों ट्रेनों में यहां से कम से कम सौ यात्री प्रतिदिन अपनी मंजिल के लिए रवाना होते थे। इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम रहने का कारण संचालन का प्रचार का न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से वाया पानीपत जाएगी कालका
स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी का कहना है कि कोरोना के बाद अब कालका एक्सप्रेस ट्रेन को चला दिया गया है। यह ट्रेन 12 बजकर 06 मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचती है। इसका नंबर बदलकर अब 14332 कर दिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से वापस नहीं आती, बल्कि पानीपत होते हुए वापस कालका पहुंचती है।
आज पहली बार पहुंची कालका एक्सप्रेस में दिल्ली जाने वाले दस टिकट ही बिके है। मगर, जल्द ही यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। - फारूख खान, बुकिंग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed