फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalka Hui Express, ticket price also doubled

कालका हुई एक्सप्रेस, टिकट के दाम भी दुगने

Wed, 17 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kalka Hui Express, ticket price also doubled
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण काल से बंद चली आ रही कालका पैसेंजर बृहस्पतिवार से पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे ने इसे अब एक्सप्रेस कर दिया है। ट्रेन का नया नाम कालका एक्सप्रेस और पुराने नंबर 54304 के बजाए नया नंबर 14332 दिया गया है। टिकट के दाम भी दुगने कर दिए गए है। खास बात यह भी कि यह ट्रेन दिल्ली से वापस नहीं आएगी, बल्कि वाया पानीपत होते हुए कालका जाएगी।
विज्ञापन

कालका से चलकर दोपहर के समय वाया मुजफ्फरनगर होकर पुरानी दिल्ली जाने वाली यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण हैं। इस ट्रेन में रोजाना शहर व आसपास के गांव देहात से सैकड़ों लोग मेरठ, दिल्ली जाते थे। मगर, कोरोना काल के कारण यह ट्रेन सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी गई थी। अब लंबे समय के बाद इस ट्रेन को चलाया जा रहा हैं। मुजफ्फरनगर से मेरठ का किराया पहले 15 रुपये लगता था, अब 35 रुपये होगा। दिल्ली का किराया अब 30 से बढ़कर 60 रुपये हो गया है, जबकि गाजियाबाद के सफर के लिए भी अब 25 के बजाए 50 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

रेलवे बुकिंग अधिकारी फारुख खान ने बताया कि यह ट्रेन कालका से चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली जाएगी। इस मार्ग से वापस नहीं आएगी, बल्कि पानीपत से होते हुए कालका जाएगी। अगले दिन सुबह के समय फिर से मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर तक यात्रा रोडवेज से भी महंगी
कालका एक्सप्रेस से मंसूरपुर तक यात्रा रोडवेज से भी महंगी हो गई है। रोडवेज बस में किराया 17 रुपये, जबकि कालका एक्सप्रेस में मंसूरपुर का किराया 30 रुपये तय किया गया है। कालका एक्सप्रेस का सबसे कम दर का टिकट 30 रुपये है। 11 साल की उम्र तक के बच्चे का किराया 30 रुपये लेना होगा।
दोपहर में आएगी ट्रेन
ट्रेन कोरोना काल से पहले दोपहर बाद शाम चार बजे मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचती थी। अब यह ट्रेन कालका से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर चलकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर छह मिनट पर आएगी। एक मिनट बाद ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। साढे़ तीन बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यहां नही रुकेगी
पाबली खास
रोहाना
बामनहेड़ी
तल्हेड़ी
जड़ौदा
मोहिद्दीनपुर
दुहाई हाल्ट
दोपहर में दिल्ली जाने वालों के लिए कालका एक्सप्रेस एक अच्छी ट्रेन है। इस ट्रेन का यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। - विपिन त्यागी, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, मुजफ्फरनगर।
जिले में यहां रुकेगी कालका एक्सप्रेस
जिले में कालका मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर और खतौली स्टेशन पर रही रुकेगी। पहले यह जिले के सभी स्टेशनों पर रुकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed