फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kaliram elected president and Arun Sharma general secretary

कलीराम अध्यक्ष और अरूण शर्मा महासचिव बनें

Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kaliram elected president and Arun Sharma general secretary
जीत का जश्न बनाते जिला बार सघ के चुनाव में विजयी अधिवक्ता कलीराम । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलीराम अध्यक्ष और अरुण शर्मा महासचिव निर्वाचित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में कलीराम अध्यक्ष और अरुण शर्मा महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने इस बार भी नए चेहरों को तरजीह दी। पिछले साल का गुट बार संघ चुनाव में इस बार भी हावी रहा। प्रमुख पदों पर उन्हीं का कब्जा रहा। बृहस्पतिवार देर रात मतगणना पूरी हुई। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर इस गुट ने दबदबा बरकरार रखा।
मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद त्यागी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजों में अध्यक्ष पद पर कलीराम ने 618 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल को 91 मतों से शिकस्त दी, जिंदल को 527 वोट मिले। सपा जिलाध्यक्ष एवं बार संघ पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी 502 और पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी 84 मत लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर रहे। अरुण शर्मा ने 663 मत लेकर चंद्रपाल सिंह सिरोही को 198 मतों से मात देकर महासचिव पद पर कब्जा किया। इनके अलावा गुलबीर वर्मा को 418 और इनाम इलाही को 164 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रफीउल्लाह खान ने 624 मत लेकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर पवन राणा 593 मत लेकर विजयी हुए। इनके अलावा आशुतोष शर्मा को 561 और रेणु शर्मा को 499 मत मिले। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक बार काउंसिल यूपी के सचिव सदस्य शिव कुमार गौर और पूर्व चेयरमैन एवं मौजूदा सदस्य बलवंत सिंह मौजूद रहे। एल्डर कमेटी के सदस्य आनंद त्यागी और सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई। अंतिम नतीजा आने पर कचहरी प्रांगण में समर्थकों ने जश्न मनाया। उत्साहित समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

चार उपाध्यक्ष और तीन सह सचिव जीते
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पदों पर राधेश्याम त्यागी और देवेंद्र राठी एवं उपाध्यक्ष आठ वर्ष से अधिक पर पर राहुल शर्मा और नगेंद्र तोमर जीते। तीन सह सचिव के पदों पर सोनिया संगल, मोहतसिब सनी और पंकज गौतम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह-छह वरिष्ठ और सामान्य सदस्य चुने गए
छह वरिष्ठ और छह सामान्य सदस्यों की गिनती दिन में ही पूरी हो गई थी। वरिष्ठ सदस्यों में मनोज शर्मा 1031, प्रज्ञा गर्ग 969, जय कुमार नायडू 839, अखिलेश जिंदल 801 योगराज सिंह 763 और नेपाल सिंह 711 मत लेकर विजयी हुए। सामान्य सदस्यों के छह पदों में पांच पर महिलाएं जीतीं। बीना देवी 763, दीपक रानी 696, शिप्रा भटनागर 656, रजनी कुमारी 589, सल्तनत परवीन 580 और आरक्षित त्यागी को 521 मत लेकर कामयाब हुए।

आठ चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में हुई मतगणना
मतगणना पूरी होने तक सभी आठ चुनाव अधिकारी हांडा हॉल में डटे रहे। सहायक चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, केडी त्यागी, राजेश शर्मा, आजम शमसी, कपिल कुमार, श्रीगोपाल माहेश्वरी, सतेंद्र पुंडीर और योगेश मलिक की मौजूदगी में बैलेट पेपरों की गिनती कराई गई। 12 सदस्यों की गिनती दिन में ही पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed