फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalash Cathedral found with chants of Shiva

Muzaffarnagar News: शिव के जयघोष के साथ उठाई कलश कांवड़

Fri, 26 Jul 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kalash Cathedral found with chants of Shiva
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भगवान शिव के जयघोष के साथ कांवड़ियां गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। कांवड़ मार्गेां पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस बार भारी कलश वाली कांवड़ अधिक दिखाई दे रही हैं। कलश वाली कांवड़ को युवा जोड़ा बनाकर भी ला रहे हैं।
कांवड़ मार्गेां पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई है। शहर के रुड़की रोड से शिव चौक होते हुए कांवड़िया गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। पानीपत के रहने वाले सोनू कश्यप और जितेंद्र मिलकर 150 लीटर गंगाजल वाली कांवड़ लाए हैं। वह कहते हैं कि दोनों दोस्त है और कांवड लाने का मन हुआ तो जोड़ा बनाकर भारी कांवड़ लाने का फैसला किया।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी के सलेक का कहना है कि पहले वह साधारण कांवड़ लाता रहा है, लेकिन इस बार कलश कांवड़ लेकर आया है। भोले की कृपा से सफर में कोई मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------

बेटे के साथ कांवड़ लेकर आई वीरमति
संभालखा रोड पानीपत की रहने वाली वीरमति गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर से बढ़ रही है। साथ में उसका 21 साल का बेटा प्रदीप भी शिव का जयघोष करते हुए चल रहा है। मां-बेटा कहते हैं कि भगवान शिव ने हर मनोकामना पूरी की है, जिसकी वजह से वह कांवड़ लेकर आए हैं।
---------------------------------------------------

गंगनहर पटरी पर बढ़े शिवभक्त
भोपा। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंगा है। राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों की संख्या अधिक है। निरगाजनी पन्न चक्की, बेलड़ा, जौली सहित भोपा के दोनों शिविरों में लोग कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed