फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalal Samaj should work in the spirit of cooperation

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कलाल समाज सहयोग की भावना से काम करे

Tue, 31 Oct 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kalal Samaj should work in the spirit of cooperation
- दीपवली मिलन कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर दिया बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कलाल महासभा की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहयोग की भावना से समाज आगे बढ़ता है।
रुड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक देवेंद्र सिंह वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मंडल अध्यक्ष सुखचैन वालिया व सहारनपुर अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने राजा सहस्त्रबाहु महाराज व जस्सा सिंह अहलूवालिया के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। संरक्षक विजय कलाल व अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। सहारनपुर के महामंत्री संजीव कर्णवाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए क्योंकि एकता में ही ताकत है तथा हमें समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए।

वीरेंद्र वीर कलाल ने कहा कि बिरादरी का मैरिज ग्रुप बनाया गया है अपने विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा ग्रुप में जरूर डालें। वृंदावन से पधारे राधा रमन दास ने कहा कि हमें अपने समाज की मिसाल बनना चाहिए। महामंत्री ऋषि राज राही ने कहा कि हमारा समाज नेतृत्व करने वाला समाज है। कार्यक्रम में केके जायसवाल, राकेश कर्णवाल दिल्ली, राजीव कर्णवाल, केतन कर्णवाल, राजीव भरतरी, विशाल तलवार, नरेश जायसवाल, गगन कर्णवाल, मुकेश कर्णवाल, गौरव कर्णवाल, सुरेश कर्णवाल, शिवकुमार, सोनू कर्णवाल, रोहितास कर्णवाल, राजेश कर्णवाल, योगेश, नानक चंद वालिया, विकास कर्णवाल, प्रदीप वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed