फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting

ककरौली बवाल: सपा और AIMIM कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, एसओ ने तानी थी पिस्टल, सात बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान

Thu, 21 Nov 2024 04:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Nov 2024 04:55 PM IST
सार

मीरापुर उपचुनाव में ककरौली गांव का मतदान हंगामे, पथराव और एसओ के महिलाओं पर पिस्टल तानने का मामला लखनऊ तक गूंज गया। वहीं मामले में चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव में ककरौली गांव का मतदान हंगामे, पथराव और एसओ राजीव शर्मा के महिला मतदाताओं पर पिस्टल तानने को लेकर लखनऊ और दिल्ली तक गूंजता रहा। ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर सात क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गईं हैं।

विज्ञापन

Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting
मीरापुर में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

गांव के नौ में से सात बूथों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है। इनमें चार बूथ ऐसे हैं, जहां मतदान का आंकड़ा 40 प्रतिशत से भी कम रिकॉर्ड किया गया।

पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत कम रिकॉर्ड किया गया। किसान इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर और नंबर दो को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां पर सुबह से ही मतदान को लेकर हंगामा शुरू हो गया था। जिसके बाद लोगों ने जाम लगाया, पुलिस पर पथराव और इसके बार एक वीडियो एसओ का वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting
कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

कहां कितना हुआ मतदान
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर एक  -  33.70 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर दो  -  43.49  प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर चार -  44.16 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर पांच -  37.41 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर सात -  39.39 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो कक्ष एक -   55.64 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष एक -  41.86 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष दो - 50.79 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष चार -  37.82

विज्ञापन

Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting
महिलाओं पर रिवाॅल्वर तानी - फोटो : अमर उजाला

चार महिला समेत 28 किए गए थे नामजद
ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गई है।

जटवाड़ा चौकी प्रभारी के प्रसाद की ओर से ककरौली थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे।

Kakaroli uproar: Action taken against SP and AIMIM workers, SO had pointed pistol, less than 50 percent voting
पुलिस से उलझती महिला - फोटो : अमर उजाला
चार पुलिसकर्मी हुए घायल
पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, ट्रैफिक जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस ने सपा कर्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed