{"_id":"59062e394f1c1b3651441870","slug":"kachha-baniyan-dharion-ne-bola-dhawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियानधारी बदमाशों का खानजहांपुर में धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा बनियानधारी बदमाशों का खानजहांपुर में धावा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खानजहांपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गांव खानजहांपुर में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत के घर में घुसे कच्छा बनियानधारी बदमाश कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब आठ लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने कच्छा बनियानधारी 6-7 बदमाशों को जाते हुए देखा। परिवार के सदस्यों को चोरी की घटना का रात के करीब डेढ़ बजे बारिश आने पर पता चल सका।
खानजहांपुर गांव में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत लाला सिंह दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर पत्नी चंद्रवती, बेटा राकेश उसकी पत्नी सुमन, पौत्री मानसी थी। शनिवार की रात को राकेश अपने घेर में सोने के लिए चला गया था। घर में मां चंद्रवती एक कमरे में सो गई और पत्नी सुमन व बेटी मानसी दूसरे कमरे में सो रही थी। रात के समय कच्छा बनियानधारी छत के रास्ते से मकान के अंदर घुसे। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर सेफ और संदूक में रखी 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब लाख रुपयों की लागत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
बदमाश छत के रास्ते न जाकर मेन गेट का अंदर से ताला तोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को गांव से निकलते हुए जंगल की ओर जाते हुए देखा था। रात के करीब डेढ़ बजे आंधी तूफान के साथ बारिश पड़ने पर परिवार की महिलाओं की आंख खुल गई। महिलाओं के जागने पर मकान में चोरी की घटना का पता चला। रविवार की सुबह पांच बजे सूचना देने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित राकेश ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।