{"_id":"5a526a404f1c1bd4178b56eb","slug":"just-like-this-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी कम नहीं होगा सर्दी का सितम, हवा चली तो कोहरा छंटेगा, पड़ेगा पाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी कम नहीं होगा सर्दी का सितम, हवा चली तो कोहरा छंटेगा, पड़ेगा पाला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच साइकिल से जातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला-कश्मीर और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया है। लगातार गिर रहे तापमान के कारण सर्दी जोर पकड़ गई है। सर्दी का यह सितम अभी जारी रहेगा। हालांकि रविवार को धूप खिली, लेकिन पाले ने शीतलहर ने मुहाल कर दिया। धूप के बीच ठंडी शीतलहर चलने से लोग कंपकंपाते नजर आए। मुसीबत ये है कि रात्रि में तापमान अधिक गिर रहा है, जिसका असर दिन पर पड़ता है।
जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। रात्रि और दिन के तापमान में काफी अंतर रहने से गलनभरी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों की बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान लगातार नीचे खिसक रहा है। पारा गिरने के कारण आसमान में कोहरे की चादर और देर शाम धुंध का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को चटकदार धूप खिली, मगर शीतलहर और पाले के आगे हाल-बेहाल रहे।
धूप में कुछ ही राहत मिल सकी। शाम को सर्दी ने फिर जोर पकड़ लिया। मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी कम नहीं होगी। यह 15 जनवरी तक बरकरार रहेगी। मौसम वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि हवाएं चलने से कोहरे की चादर फट जाएगी, लेकिन पारा अधिक सक्रिय होगा। ऐसे में शुष्क ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
जिसका असर मनुष्य, फल-सब्जी के लिए ज्यादा घातक है। पाला पडऩे से तापमान नीचे गिरेगा। इससे सर्दी का अधिक अहसास होगा। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसके चलते जनपद वेस्ट में सबसे ठंडा बना हुआ है। फिलहाल तो 15 जनवरी तक सर्दी का प्रकोप ऐसा ही बना रहेगा।
ठंड में सिकुड़ रही दिल-फेफड़ों की नस
मुजफ्फरनगर। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चलने से रोगियों की भी मुसीबत बढ़ गई है। अस्थमा, हार्ट के साथ डायबिटीज के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। टीबी के मरीजों, दिल के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रोगियों के दिल और फेफड़ों की नसें सिकुड़ रही हैं। इससे सांस लेने में अधिक दुविधा हो रही है।
क्षय रोग विभाग के माइक्रोस्कोप सेंटर पर ठंड बढ़ने से अस्थमा (सांस रोगी) के मरीजों में इजाफा हो गया है। रोजाना 30 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है। यह ऐसे रोगी हैं, जिनमें सांस के बाद टीबी का खतरा बढ़ रहा है। टीबी विभाग के चिकित्सक डॉ अतुल भारद्वाज बताते हैं कि ठंड में विभाग में टीबी के मरीज, सांस रोगी अधिक बढ़ रहे हैं।
हजार के पार पहुंची अस्पताल में ओपीडी
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में तापमान नीचे गिरने से मरीजों का आंकड़ा ऊपर हो गया है। शुक्रवार-शनिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार रही है। बच्चों के साथ बुजुर्गों में खांसी, निमोनिया, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि की समस्याएं प्रमुख हैं।
एसीएमओ डॉ वीके सिंह ने बताया कि दिल के रोगी, शुगर आदि बीमारी से पीड़ित ज्यादा परेशान हैं। ठंड में इन रोगियों की कोशिकाएं सिकुड़ती हैं। जिससे स्वांश तंत्र प्रभावित होता है। ऐसे रोगियों को सुबह-शाम घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। हरी सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करें।
बाजारों में सन्नाटा, ग्राहक-यात्री घटे
मुजफ्फरनगर। सर्दी का असर ऐसा है कि रेलवे और रोडवेज पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा बाजार में ग्राहकों की आमद घट गई। समय से पहले बाजार में दुकानें बंद कर व्यापारी घरों को लौट रहे हैं, जबकि बस और रेल में यात्री कम हो गए हैं।
56 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
मीरापुर। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन में निकली धूप से लोगों ने सर्दी से कुछ राहत की सांस ली। प्रात: धूप निकलने के साथ लोगों ने धूप में बैठकर सर्द हवाओं से बचने का प्रयास किया। देर शाम तक लोग धूप के सहारे समय व्यतीत करते रहे।
उधर, नगर पंचायत की ओर से 56 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण बाजार में भी दिन ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है।
आठ और नौ जनवरी को कक्षा आठ तक की छुट्टी
ठंड और शीतलहर के चलते डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश के बीच ही स्वेटर वितरण का कार्य किया जाएगा।
बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए डीएम जीएस प्रियदर्शी ने दो दिन की छुट्टी बढ़ा दी है।
कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, पब्लिक स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों की तो छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों का अवकाश नहीं रहेगा। शासन का आदेश है कि दो दिन में स्वेटर का वितरण होना है। अध्यापक दो दिन में सभी बच्चों को स्वेटर का वितरण करेंगे।
वाजिदपुर खुर्द में ठंड से ग्रामीण की मौत
खतौली। हाड़ कंपकंपा देने वाले ठंड से ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वाजिदपुर खुर्द मिवासी पीतम (42) पुत्र भगवत शनिवार की सुबह जंगल गया था। वहां से वापस आने पर उसने घेर में पशुओं को चारा डाला। इसके बाद वह कमरे में बैठकर टीवी पर कार्यक्रम देखने लगा।
इस दौरान अचेत होकर पलंग से गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर नर्सिंगहोम में पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने पीतम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि पीतम की मौत ठंड लगने से हुई है। पीतम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।