{"_id":"578bd2ef4f1c1b8845c4b724","slug":"just-a-teenager-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने किशोरी को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस ने किशोरी को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना क्षेत्र से शादी समारोह से मौसा के साथ घर जा रही किशोरी की मेरठ-करनाल हाईवे पर बस के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लोई पुल के पास जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के बस चालक पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
थाना फुगाना के गांव लोई के रहने वाले मुस्तकीम और ताहिर के घर शादी समारोह था। इसमें लोनी निवासी कासिम के साथ उसके साड़ू की लड़की आशियाना (12) भी शादी में आई थी। रविवार दोपहर बाद आशियाना कासिम के साथ घर लौट रही थी। दोनों बस के इंतजार में मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई नहर पुल के पास खडे़ थे।
इसी दौरान वहां एक निजी आकर रुकी। कासिम बस में चढ़ गया। आशियाना बस में चढ़ने लगी तो उसका पैर फिसल गया और के पहिये के नीचे आ गई। बुरी तरह घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लोई के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कर बस के चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फुगाना पुलिस ने ग्रामीणों ने समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बुढ़ाना पुलिस ने बायवाला पुलिस चौकी पर बस सहित उसे पकड़ लिया।