{"_id":"5f5924e18ebc3e36853265b6","slug":"junk-captured-on-the-road-officer-silent-khatauli-news-mrt500528460","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, अधिकारी मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, अधिकारी मौन
विज्ञापन
सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, अधिकारी मौन
खतौली। बुढ़ाना रोड पर कबाड़ियों ने इस तरह से कब्जा किया हुआ है कि सड़क किनारे पड़े लोहे का कबाड़ राहगीरों को मौत की दावत दे रहे हैं। इस समस्या के समाधान के प्रति अधिकारी भी कोई दिलचस्पी नहीं लेते।
खतौली से बुढ़ाना जाने के लिए स्थित बुढ़ाना रोड पर कबाड़ियों ने सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से अपना कब्जा कर लोहे के भारी-भरकम पुराने पार्ट्स डाले हुए हैं। नतीजतन सड़क छोटी पड़ रही है। यातायात में भी बाधा उत्पन्न होने लगती है। सड़क के किनारे पड़े भारी भरकम लोहे के मशीनरी आदि राहगीरों को मौत की दावत दे रहे हैं। सड़क पर कबाड़ी कबाड़ डालने के साथ-साथ अपने वाहन खड़े कराकर अतिक्रमण में चार चांद लगा देते हैं। बुढ़ाना रोड से कई गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन कस्बे में आना जाना होता रहता है। ई रिक्शा में भी बैठकर यात्री आते हैं। इस मार्ग पर कई स्कूल भी पढ़ते हैं, जिनमें छोटे बच्चों का आना जाना होता है। कोरोना काल में बुढ़ाना रोड स्थित एक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के दौरान अधिकारियों के एक दिन में कई बार आना-जाना रहा, लेकिन अधिकारियों की नजर सड़क को घेरने वाले अतिक्रमणकारियों पर नहीं पड़ रही है। गांव मोहम्मदपुर निवासी प्रदीप, सिरघन निवासी विवेक, सठेड़ी निवासी राजेश ने कहा कि तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से बचाने के लिए यदि सड़क किनारे जाने का प्रयास किया जाए, तो अतिक्रमण होने के कारण नहीं बच पाते, जिस कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। इस संबंध में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि अतिक्रमण करने को लेकर जांच कराई जाएगी। अतिक्रमण हटवाने को नगर पालिका ईओ को लिखकर भेजा जाएगा।