फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Journey to be monitored by cameras: ADG

कैमरों की निगरानी में होगी यात्रा : एडीजी

Thu, 09 Jul 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Journey to be monitored by cameras: ADG
मुजफ्फरनगर। खतौली। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा ढाई हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी। एआई कैमरों की भी मदद ली जा रही है। चेहरा पहचानने वाले उपकरण भी पुलिस के पास होंगे। सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। कांवड़ में शिव भक्तों व आमजन को परेशानी न हो, इसके आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन




एडीजी दोपहर के समय शहर में पहुंचे। उन्होंने डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जिले के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना नई मंडी, मंसूरपुर, खतौली, खालापार एवं कोतवाली नगर क्षेत्र में पड़ने वाले संपूर्ण कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। नगर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, रामपुर तिराहा, एनएच 58 कांवड़ यात्रा मार्ग सहित प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को देखा। शिव चौक, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हैं, वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन




उन्होंने पुलिस लाइन में डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। एआई कैमरे भी पुलिस के पास हैं और भी ऑटोमैटिक उपकरण भी रहेंगे। एसपी सिटी व एसपी देहात सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे। गड़बड़ी मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उनके साथ एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed