फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Join the youth of religion and culture

धर्म और संस्कृति से जुड़ें युवा

Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Join the youth of religion and culture
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय होलिकोत्सव में राष्ट्र की एकता के लिए वैदिक सनातन धर्म के आदर्शों, मूल्यों और संस्कृति से पुत्र-पुत्रियों को जोड़ने का आह्वान किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों से आहुतियां दीं।
विज्ञापन

दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में देवयज्ञ हुआ। विद्वान रणवीर सिंह शास्त्री ने कहा कि त्यौहारों को वैदिक स्वरूप से मनाए। ऋषियों ने अनादि काल से वैज्ञानिक तथ्यों के दृष्टिगत सनातन धर्म की श्रेष्ठ संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से सुसज्जित किया है। घर-घर में यज्ञ, योग और वेद मंत्रों का पाठ कीजिए। ऋषि दयानंद के सपनों का राष्ट्र बनाए।
विज्ञापन

भजनोपदेशक दिनेश पथिक ने मानव उत्थान के प्रेरक भजन सुनाए। स्वामी सम्पूर्णानंद, स्वामी आनंद, कृष्णन मुनि, स्वामी इंद्र मुनि ने वेदों और यज्ञ की महिमा बताई। अध्यक्षता जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन गजेंद्र राणा ने किया। यज्ञ ब्रह्म इंद्रपाल सिंह आर्य रहे। राजपाल सिंह चाहल ने बताया कि समापन शुक्रवार को होगा। मौके पर कृष्णवीर सिंह, राकेश मलिक, वीरेंद्र बालियान, आसकरण आर्य, देवी सिंह सिंभालका, डॉ. नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनाए देशभक्ति के गीत
मुजफ्फरनगर। जिला शहर आर्य समाज मंदिर में दिनेश पथिक ने देशभक्ति भजन सुनाए। स्नेह, भाईचारे के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई। अध्यक्षता जिला प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य एवं संचालन दीपक त्यागी और अनूप राठी ने किया। नरेंद्र पंवार, नंद किशोर पुंडीर, नरेंद्र मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed