फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewelry and cash stolen from the bag of a female passenger in the bus

रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from the bag of a female passenger in the bus
देवबंद (सहारनपुर)। रोडवेज बस में मेरठ जा रही देहरादून की महिला के बैग से किसी ने लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण व हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित महिला ने पुुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहरादून (उत्तराखंड) के विकास नगर में दिनकर वहिार निवासी सतेंद्र सिंघल की पत्नी विभूति सिंघल बुधवार बेटे राजस सिंघल के साथ सहारनपुर से मेरठ जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। विभूति के मुताबिक जब वह देवबंद आने पर बैग से कुछ सामान निकालने लगी तो उसके भीतर रखा हैंड बैग गायब मिला। सामान देखने के दौरान उसने एक व्यक्ति को बस से उतरकर भागते हुए भी देखा। विभूति ने बताया कि बैग में करीब 15 हजार रुपये की नगदी, मंगलसूत्र, पांच तोला सोने के कंगन समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक के जेवर रखे हुए थे। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed