{"_id":"635196aaa0ac163e502766f9","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-by-breaking-car-glass-khatauli-news-mrt6104853137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
मंसूरपुर में कार की जांच पड़ताल और रेस्टोरेंट के बाहर घटनास्थल पर पीड़ितों से जानकारी लेते पुलि?
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर करीब 13.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लक्ष्मण विहार निवासी धीरज सिंघल गुड़गांव में पावर वाटर हाउस कूपर कंपनी में निदेशक के पद पर नौकरी करते हैं। धीरज सिंघल फिलहाल परिवार सहित फरीदाबाद सेक्टर-86 में रहते हैं। शुक्रवार शाम ये लोग बंगलूरू निवासी अपने साले विजय वासुदेव, उसकी पत्नी भाग्या वासुदेव व साले के पुत्र आर्यन के साथ कार में सवार होकर देहरादून स्थित अपनी रिश्तेदारी से फरीदाबाद लौट रहे थे। शाम के समय 3:15 बजे मंसूरपुर में हाइवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर कार खड़ी करके वे रेस्टोरेंट में चले गए। सवा घंटे बाद रेस्टोरेंट से बाहर आकर देखा तो, कार का पिछली तरफ का बायां शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा भाग्या वासुदेव का लेडीज बैग गायब था।
पीड़ितों के अनुसार बैग में 270 ग्राम सोने व 6 तोले वजन के चांदी के जेवरात, सात हजार की नकदी तथा भाग्या वासुदेव व आर्यन के पासपोर्ट के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जो चोरी कर लिए गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंसपेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल से 20 कदम की दूरी पर है पुलिस चौकी
जिस रेस्टोरेंट में कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना हुई है। वहां पुलिस चौकी भी बनी हुई है। घटनास्थल से चौकी की दूरी मात्र 20 कदम पर है। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।