फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewelery and cash worth several lakhs stolen from bag by giving lift

Muzaffarnagar News: लिफ्ट देकर बैग से कई लाख के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 26 Jun 2023 08:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 26 Jun 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth several lakhs stolen from bag by giving lift
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। मीरापुर से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे मीरापुर निवासी दंपती को ईको कार में लिफ्ट देकर उनके बैग से नाटकीय अंदाज में कई लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ली।
दिल्ली के मालवीय नगर निवासी व्यापारी नत्थीलाल गुप्ता कस्बा मीरापुर में अपनी रिश्तेदारी में एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी निमिषा गुप्ता के साथ दिल्ली जाने के लिए मीरापुर बस अड्डे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। रोडवेज बसों में भीड़ अधिक होने के कारण लगभग तीन रोडवेज बस में चढ़ने के लिए दंपती को जगह नहीं मिली तो दंपति परेशान हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद बिजनौर की ओर से आई इको कार में पहले से ही दो महिलाएं तथा दो पुरुष सवार थे। इको कार के चालक ने दिल्ली चलने के लिए बस अड्डे से यात्रियों को अपनी कार में बैठाना चाहा तो नत्थी लाल गुप्ता अपनी पत्नी के साथ कार में दिल्ली चलने के लिए बैठ गए। नत्थी लाल गुप्ता ने बताया कि कार में पहले से सवार महिलाओं ने उनके बैग अपने पैरों के पास रख लिए। कार जब रामराज थाना क्षेत्र के टिकोला शुगर मिल के गेट के सामने पहुंची तो उन्होंने कार खराब होने का बहाना बना कर नत्थी लाल गुप्ता व उनकी पत्नी को बैग सहित नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही दोनों नीचे उतरे तो कार सवार फरार हो गए। देखने पर पाया कि उनके बैग चैन पर एल्फी डाल दी थी जिससे बैग नहीं खुल सका। किसी प्रकार बैग को खोला तो बैग से कई लाख के जेवर व एक हजार रुपये गायब मिले। दंपती ने इसकी सूचना रामराज थाना पुलिस को दी। रामराज थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed