फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JE's wife killed in road accidents, many injured

सड़क हादसों में जेई की पत्नी की मौत, कई घायल

Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
JE's wife killed in road accidents, many injured
खतौली बाईपास पर सड़क दुर्घटना ग्रस्त हुई कार को देखती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली/रतनपुरी। हाईवे सहित अलग-अलग संपर्क मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में जेई की पत्नी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मेरठ के जागृति विहार निवासी चंदर सिंह जानसठ एवं बघरा ब्लॉक में जेई का पदभार संभालते हैं। बुधवार सुबह कार चालक राजन जागृति विहार मेरठ से उनकी पत्नी 48 वर्षीय अनीता को हरिद्वार में उनकी मौसा की रस्म तेहरवीं में ले जा रहा था, जबकि उनके पति चंदर सिंह जानसठ ब्लाक जाने के लिए दूसरे वाहन से आ रहे थे। जब ये लोग रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून मार्ग पर खतौली हाईवे पर सठेड़ी गंगनहर अंडरपास पहुंचे, तो अचानक हाईवे पर अंडरपास से ऊपर आई कार को बचाने की कोशिश में चालक राजन कार पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलटी खाते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे में चालक राजन और अनीता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल खतौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनीता को नाजुक हालत में मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही दूसरी ओर हाइवे पर सागर रत्ना कट पर एक कार दूसरी कार से टकरा गई। जिसमें रामगोपाल निवासी पवनसुत कॉलोनी लावड़ रोड दौराला घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा खतौली थाना क्षेत्र के भूड़ चौकी के नजदीक स्कूटर ओर बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें आदिल, जैद निवासी चुना भट्टी भूड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सरकारी अस्पताल के सामने ट्रक ने घोड़े तांगे में टक्कर मार दी। जिसमें जैद निवासी शराफत कॉलोनी खतौली घायल हो गया।
बच्चे मां की तकते रहे राह
खतौली बाईपास पर सड़क दुर्घटना में हुई महिला अनीता की मौत के बाद उसके दोनों बच्चे आरुषि और अनिकेत अपनी मां के बारे में परिजनों से पूछ रहे है। दोनों अपनी मां के घर वापस आने की बाट जो रहे हैं। उनके बार-बार पूछे जाने पर कोई उन्हें जवाब देने की स्थिति में नही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नियमों की अनदेखी से हो रहीं दुर्घटनाएं
खतौली। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर पड़ने वाले खतौली बाईपास पर कई प्वाइंट जिनमें भंगेला अंडरपास, सठेड़ी अंडरपास सहित भैसी कट ऐसे है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण है यातायात के नियमों की अनदेखी करना। इन प्वाइंटों पर कुछ दूरी तय करने से बचने के लिए वाहन चालक गलत दिशा में अपने वाहन चलाते है, जिस कारण तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालक को यह अंदेशा नहीं होता कि उसके सामने कोई विपरीत दिशा से वाहन आ जाएगा। जब तक वह यह समझ पता है, तब तक सड़क दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed